कबड्डी खिलाड़ी हरिओम शुक्ला ने डिफेंडर अवार्ड जीतकर किया नाम रोशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुन्देलखंड कबड्डी लीग में जनपद फर्रुख़ाबाद के हरिओम शुक्ला को बेस्ट डिफेंडर अवार्ड से नवाजा गया। बांदा दबंग की टीम की कप्तानी करके बांदा दबंग की टीम को लीग में द्वितीय स्थान प्राप्त कराया। हरिओम शुक्ला फर्रुखाबाद के निवासी हैं और यह कबड्डी के बेस्ट डिफेंडर प्लेयर है। जिला कबड्डी एसोसिएशन फर्रुखाबाद के सचिव कुलदीप यादव ने हरिओम शुक्ला को बधाई दी। कबड्डी में डिफेंडर बनकर प्लेयर के रुप में उभरे हरिओम शुक्ला अपने आप में एक खिलाड़ी है। उन्होंने कई कबड्डियों में प्रतिभाग किया और विजय दिलायी। बुंदेलखण्ड कबड्डी लीग में जनपद के खिलाड़ी ने प्रतिभाग करते हुए डिफेंडर अवार्ड जीता। कबड्डी प्रेमियों ने उन्होंने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *