प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व आगंतुकों की आवभगत में जुटे कबीर पंथी

भवदीय पब्लिक स्कूल से सटे परिसर में शुरू हुआ कबीर सनातन भंडारा।
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समाराेह काे लेकर कबीर आश्रम सालिया दाहाेद गुजरात की ओर से विशाल भंडारे की शुरूआत की गई है।कबीर सनातन भंडारा के नाम से चल रहा यह विशाल भंडारा श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति परिसर के समीप महाेबरा बाईपास स्थित मैदान में आयाेजित किया गया है।यह विशाल भंडारा भारतवर्ष के समूचे कबीर पंथियों द्वारा मिलकर चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों पालियो में मिलाकर करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालु, रामभक्त और दर्शनार्थी भाेजन, नाश्ता,चाय ग्रहण कर रहे हैं। रविवार को सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मगहर पीठाधीश्वर आचार्य विचार साहेब द्वारा सदगुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर इस कबीर सनातन भंडारा का भव्य शुभारंभ किया गया जिसके बाद आयाेजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत-सत्कार किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत ऋषिकेश साहेब दाहाेद गुजरात ने किया।इस अवसर पर मगहर पीठाधीश्वर आचार्य विचार साहेब ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से जुड़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीरामलला अपने भव्य,नव्य,दिव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं जो हम सभी के लिए बेहद खुशी की बात है।

विशिष्ट अतिथि श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष उमाशंकर दास व महंत ऋषिकेश साहेब ने कहा कि श्रीरामलला के पावन प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कबीर सनातन भंडारा शुरू हो गया है जो एक महीने तक चलेगा।भंडारे में प्रतिदिन दस हजार लाेग भाेजन,नाश्ता, जलपान ग्रहण कर रहे हैं।भंडारे के आयोजन का प्रभार संभाल रहे विनोद भाई खेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से दस बजे तक आने वाले श्रद्धालुओं को नाश्ते में चाय, कचाैड़ी व पकाैड़ी दी जा रही है।इसके बाद सुबह 11 बजे से दाेपहर एक बजे तक भाेजन दिया जा रहा है और फिर रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भाेजन का कार्यक्रम चल रहा है।प्रतिदिन नाश्ता,भाेजन का क्रम ऐसा ही चलता रहेगा।नाश्ता तथा भाेजन हर प्रतिदिन मीनू चार्ट के हिसाब से बनेगा।इस माैके पर गुजरात प्रांत के कबीर पंथ के प्रदेश महामंत्री सूरत कबीर मठ से आये महंत देवेंद्र साहेब,महंत मनमाेहन साहेब अहमदाबाद,महंत किशाेर दास शिवहर बिहार,स्नेहिल दरिया भाजपा जिला महामंत्री दाहाेद, जिला परिषद सदस्य दाहाेद गुजरात के मुकेश भाई,सरपंच विनोद कुमार अग्रवाल,अरविंद शास्त्री मगहर,आचार्य पीठ फतुआ पटना आचार्य बृजेश मुनि,कबीर आश्रम हरिद्वार के स्वामी प्रकाशानंद,स्वामी कृष्णानंद व स्वामी सदानंद सिंह हरियाणा,कबीर प्रगट स्थली लहरतारा के गाेविंद दास शास्त्री, कबीर आश्रम बस्ती के महंत रामलखन दास,नारायण साहेब गुजरात,महंत केशव साहेब, रामप्रकाश दास,सूर्यमणि दास, भाजपा नगर महामंत्री लक्ष्मण वर्मा,डॉ. अजय सिंह व प्राचार्य निर्मल कुमार वर्मा आदि माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *