12 से 14 सितम्बर तक होगा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष कार्यक्रम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।  विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम दिवस 12 सितम्बर को चित्रकला प्रतियोगिता प्रात: 10 बजे से विभिन्न स्कूलों में आयोजित होगी। द्वितीय दिवस 13 सितम्बर को प्रात: 11 बजे कवि सम्मलेन एनएकेपी डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा। क्रांतिवीरों की प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम 5 बजे, नाट्य मंचन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज सम्मान सायं 6 बजे गढ़ी कोहना स्थित एक पैलेस मेें होगा। 14 सितम्बर को संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह प्रात: 10 बजे होगा। इन कार्यक्रमों की जानकारी संयोजक अनुराग अग्रवाल ने दी है। पत्रकार वार्ता में संस्था सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक और आजाद नाटक का भी मंचन होगा। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता, निर्माता निर्देशक एवं भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष राज्यमंत्री डॉ0 रति शंकर त्रिपाठी रहेंगे। संस्था कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आम जन मानस को काकोरी के क्रांतिकारियों के विषय में जानकारी पहुचना है। आयोजन प्रमुख डॉ0 संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है, जिससे कि हम सभी को आजादी प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *