महिला मुलाकातियों को तिरंगा व पौधा वितरित कर निकाली गयी कलश तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार एसएन साबत के दिशा निर्देशन, अपर महानिरीक्षक (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह एवम शिवहरी मीना प्रभारी डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में जिला कारागार फतेहगढ़ में महिला मुलाकातियों को हर घर तिरंगा के क्रम जेल के बंदियों द्वारा निर्मित एक एक तिरंगा और वृक्षारोपण हेतु एक एक पौधा नि:शुल्क प्रदान कर कलश यात्रा और तिरंगा यात्रा सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निकाली गई। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज महिला मुलाकातियों एवम महिला अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कलश तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला मुलाकातियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। एक एक तिरंगा और एक एक पौधा वृक्षारोपण हेतु दिया गया। तिरंगा यात्रा में प्रियंका शुक्ला जेल वार्डर, जोलीए रोहिणी द्वारा भाग लिया गया। महिला उपकारापाल सरोज देवी और कृष्णा कुमारी ने भाग लिया। प्रियंका शुक्ला ने आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई तथा स्वयं भारत माता के रूप में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा का संचालन उपकारापाल मुकेश गौड़, प्रशिक्षक रामकुमार ने किया गया । देश भक्ति के नारों के महिला मुलाकातों की तिरंगा यात्रा को जेल रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *