मेरी माटी-मेरा देश के तहत ग्राम पंचायत में निकल गयी कलश यात्रा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत बबना में मेरी माटी मेरा देश (वीरों को नमन) के तहत ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार तथा ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम सचिव तथा ग्राम वासियों ने शहीदों को नमन करते हुए मेरी माटी मेरा देश शहीदों को नमन देश को बंधन के तहत नारेबाजी करते हुए कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार, सचिव प्रमोद शुक्ला मौजूद रहे। वहीं दूसरी ग्राम पंचायत के सचिव अनुपम बाजपेई ने पूरे गांव में कलश यात्रा को धूमधाम से बैंडबाजे के साथ सजाकर नारेबाजी करते हुए भ्रमण कर एक जनता के प्रति संदेश दिया।
वहीं गांव ग्राम पंचायत बेग में ग्राम सचिव आकांक्षा सक्सेना ने बैंडबाजों के साथ मेरी माटी मेरा देश के तहत गांव में कलश यात्रा निकाली। ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को भी जनता को बताया गया। जिसका समापन विकास खण्ड कार्यालय पर हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान तथा ग्राम रोजगार सेवक पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *