कालेश्वर हनुमान सेवा ट्रस्ट ने गरीबों को वितरित किये कंबल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी वंचितों एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसी क्रम में रविवार को कायमगंज कालेश्वर हनुमान सेवा ट्रस्ट रजि0 के तत्वावधान में गरीबों, वंचितों, जरूरतमंदों, रिक्शा चालक, मेटिया मजदूर, दिव्यांग तथा वृद्ध बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया, ताकि बढ़ती ठन्ड से राहत मिले और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष डा0 शरद गंगवार, नीरज अग्रवाल, रश्मि दुबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, आसिफ मंसूरी पूर्व सभासद, राम प्रकाश पूर्व सभासद उपस्थित रहे। इसके अलावा कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, मंदिर महंत संगम शाक्य, राजू वैद्य, मंदिर सदस्य विपिन कुमार कोहली, गुरुदेव, बबलू राठौर, विकास श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, दीपक शाक्य, प्रियंका पाल, कमलेश भारद्वाज, आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। कंबल पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी व मंदिर महंत संगम शाक्य ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे। गरीबों व असहाय लोगों की सेवा होती रहेगी कार्यक्रम का संचालन आसिफ मंसूरी ने किया तथा सभी ने कार्यक्रम की बहुत ही भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *