मन का कचरा साफ करने आये कल्पवासी, घाटों पर छोड़ गये कचरा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते एक माह से चल रहे मेला रामनगरिया का समापन हो गया। कल्पवासी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो, लेकिन गंगा घाट पर छोड़ गये गंदगी।
जानकारी के अनुसार पांचाल घाट पर मेला श्रीरामनगरिया का शुभारंभ १३ जनवरी को हुआ था। १३ फरवरी को मेले का समापन हो गया। इस दौरान दूरदराज से आये कल्पवासी अपना-अपना सामान समेटकर घरों को रवाना होने लगे हैं, लेकिन वह गंगा तट पर अगर कोई चीज छोड़ गये, तो वह गंदगी। चारों ओर पॉलीथिन, पत्तल, मूर्तियां आदि बिखरी पड़ी हैं। हालांकि मेले के दौरान कई सामाजिक संस्थाओं ने गंगा स्वच्छता का संदेश दिया और गंगा को साफ व निर्मल बनाने की सभी से अपील की, लेकिन उनकी अपील का कल्पवासियों पर कोई असर नहीं हुआ। कल्पवासी बाहर का मैल तो धो गये, लेकिन अंदर का मैल नहीं धो सके। शायद इसीलिए गंगा घाट पर उनके जाने के बाद गंदगी का साम्राज्य दिखायी पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह गंगा घाट पर पसरी गंदगी को साफ कराये और गंगा स्वच्छता में अपना योगदान दे। हालांकि सामाजिक संस्था नेहरु युवा केंद्र, गंगा स्वच्छता समिति आदि भी अपना सहयोग अवश्य देंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *