फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था कलार्पण द्वारा लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में कला साहित्य साधक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जिला इकाई को सम्मानित किया गया।
लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा पिछली सरकारों ने चेहरे देखकर बड़े-बड़े सम्मान अपने चाहतों को बांटे थे। वर्तमान सरकार कला और कलाकारों की कद्र करती है, सरकार ने पात्र कलाकारों को पद्मश्री आदि जैसे बड़े सम्मानों से सम्मानित किया है। सरकार कलाकारों के प्रति संवेदनशील है। संचालन डॉ0 धनंजय सिंह ने किया। अलग-अलग सत्रों में कलाकारों ने मंचीय प्रस्तुतियां दी। ललित कला विधा प्रमुख वर्षा कश्यप ने उपमुख्यमंत्री को स्केच पेंटिंग भेंट की। सम्मानित होने वालों में डॉ0 सर्वेश श्रीवास्तव, राम मोहन शुक्ल, कमलेश गुप्ता, वैभव सोमवंशी, वर्मा कश्यप, शिवराम कश्यप, प्रियांशु पाण्डेय, राज गौरव पाण्डेय, दिलीप कश्यप, मनोज कश्यप, विशाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
कलार्पण फर्रुखाबाद ईकाई का लखनऊ में अभिनन्दन
