शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। कलियुगी देवर ने सो रही भाभी को रात के अंधेरे में बुरी नियत से दबोच लिया। पत्नी की शिकायत पर जब पति ने विरोध किया, तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आयी पीडि़ता को भी मारापीटा। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी शबनम पत्नी जकी अहमद ने अपने देवर मुस्तकीम पुत्र सफी अहमद के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उसका पति बागमान है और ज्यादातर वक्त बागों में गुजरता है। वह घर पर अकेली रहती हैं। महिला का आरोप है उसका कलयुगी देवर जो उस पर बुरी नजर रखता है कई बार उसने अश्लील हरकतें की। यहां तक कि उसने इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश की । बीते दिवस की रात्रि जब महिला सो रही थी तभी देवर ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। बताया गया महिला घर में अकेली थी। अचानक हुए हमले से घबराई महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी देवर गाली-गलौज करते जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला ने जब अपने पति को दी, तो पति ने मौके पर जाकर आरोपी से विरोध जताया। जिस पर गुस्साये देवर ने गाली-गलौज करते हुए उस लाठी-डंडों से मारापीटा। बचाने आयी महिला को भी मारापीटा। शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर आये, तो वह अंजाम भुगतने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीडि़त महिला ने देवर के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से तहरीर दी गयी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जायेगी।
कलयुगी देवर ने सो रही भाभी को रात के अंधेरे में बुरी नियत से दबोचा
