कम्पिल पुलिस ने छापेमारी कर वांछित के घर से बड़ी मात्रा में बरामद किये अवैध असलाह

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने क्षेत्र घर-घर चलाया चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध असलाहों के विरुद्ध एवं उनकी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर वांछित के घर से बड़ी मात्रा में तमंचा कारतूस व अधिया तथा कारतूस रखने की बेल्ट बरामद की।
कम्पिल पुलिस ने अवैध असलाहों के विरुद्ध एवं रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग में छापामारी कर वांछित धु्रव सिंह पुत्र रामबाबू के घर से एक अधिया, 7 तमंचा, 28 खोखा 315 बोर एवं 1 जिंदा, 11 खोखा कारतूस 12 बोर, 2 जिंदा कारतूस 7.62 बोर एवं एक कारतूस रखने की बेल्ट बरामद हुई। वहीं एसपी ने जारी किये आदेश में दर्शाया कि जनपद में अवैध असलहों के विरुद्ध एवं उनकी रोकथाम हेतु तलाशी अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, अवैध असलाहा प्राप्त होने पर फतेहगढ़ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। वहीं थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अवैध असलहों की तलाशी में ग्राम आवाजपुर, अर्रापहाड़पुर में घर-घर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के अभियान के दौरान पुलिस फोर्स के देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *