Headlines

चले है कांवडिय़ां शिव के धाम, पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में हुआ जलाभिषेक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बम-बम भोले उद्घोष के साथ कांवडिय़ों ने सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। भक्तों ने पांचाल घाट गंगा तट से 51 लीटर जल भरकर खानपुर, चांदपुर, कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक होते हुए पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। परिवार के अलावा स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ यात्रा में भाग लिया। आगे-आगे डीजे चल रहा था। सभी भक्तगण नाचते-गाते हुए कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। महिलायें व युवतियां भी उकत्सुकता के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। जहां जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही गंगा स्नान करने के बाद नंगे पैर कांवड़ यात्रा लेकर शिव भक्त कांवड़ लेकर भोलेनाथ के दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना के साथ प्रसाद चढ़ाया। मान्यता है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से पुण्य मिलता है। क्योंकि भगवान भोलेनाथ सावन माह में अपनी ससुराल आये थे और एक माह रहकर वहां समय बीतीत किया, तभी पार्वती सहित सभी ने उनका आदर सत्कार किया। इसलिए इस पर्व को भी सभ्यता के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *