अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन पर की थी अभद्र टिप्पणी
अगर विधायक माफी नहीं मांगेंगे तो अगली बार उनकी शव यात्रा निकालेंगे
कन्नौज, समृद्धि न्यूज। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तिर्वा क्रॉसिंग के पास फर्रुखाबाद सदर विधायक का पुतला फूंककर विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।
एबीवीपी नगर मंत्री सक्षम ने कहा कि सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने फोन पर सामान्य बातचीत के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गालीगलौज कर अपमानित किया। एबीवीपी सदैव छात्र हितों, युवाओं के सम्मान और सामाजिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी जनप्रतिनिधि के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अस्वीकार्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक ने माफी नहीं मांगी तो उनकी शव यात्रा निकाली जायेगी।
