Headlines

कन्नौज के जिला संवाददाता प्रमोद दुबे का निधन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समृद्धि न्यूज समाचार पत्र कन्नौज के जिला संवाददाता का बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। इससे समृद्धि न्यूज परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। जिला संवाददाता के निधन से समृद्धि न्यूज परिवार काफी आहत है। बताते चलें कि कन्नौज जिला संवाददाता प्रमोद दुबे उर्फ गुड्डू कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिनका कानपुर में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर समृद्धि न्यूज परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस दुखद घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *