फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज की टेबिल टेनिस टीम ने कानपुर में आयोजित मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 9 सितम्बर से 11 सितम्बर तक डोरी लाल स्टेडियम बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर रहकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्राओं में सृष्टि राजपूत, अंशिका सक्सेना, वंशिका सक्सेना व खुशी ने विद्यालय की शिक्षिका ममता शुक्ला के साथ प्रतियोगिता में अभ्यास किया। साथ ही टीम के कोच प्रदीप कुमार अवस्थी ने छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कराया। साथ ही राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी के सहयोग से विद्यालय स्तर पर उपकरण भी उपलब्ध कराये गये। आगामी वर्ष के लिए टीम की जीत के लिए पै्रक्टिस करायी गई। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, प्रबंधक सुनील अग्रवाल, शिक्षिका पूनम शुक्ला ने टीम व कोच को बधाई दी। जिला नोडल क्रीड़ाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय की छात्राओं को बधाई दी।
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में कानपुर मण्डल में कनोडिया स्कूल रहा अब्बल
