
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तहत स्व0 यदुनाथ सिंह मेमोरियल आल यूवी क्रिकेट टूर्नामेंट के अन्तर्गत खेले गये मैच में कानपुर ने मैनपुरी को 39 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैनपुरी के कप्तान वरुण ने टॉस जीतकर कानपुर को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। कानपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में सतनाम सिंह के 53 रनों और आदित्य दीक्षित के 17 रन, राहुल सिंह के 12 रन, एन0एस0 चौरसिया के 18 रन की मदद से 120 रनों का स्कोर बनाया। मैनपुरी की तरफ से वरुण गौर ने 19 रन देकर 2 विकेट लिये। अमर दीप, आंशू भदौरिया यश गुप्ता, चिराग ने एक-एक विकेट लिया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैनपुरी की पूरी टीम 81 रनों पर आउट हो गई। मैनपुरी की तरफ से जयकुमार ने 28 रन, अंगेश ने 18 रन बनाये। माधव ने 11 रन, चिराग ने 9 रन बनाये। कानपुर की तरफ से सतनाम ने2 विकेट 9 रन देकर, शिवम कटियार 2 विकेट 16 रन देकर जीवान अंसारी ने 3 विकेट 10 देकर और सौरभ ने2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलायी। मैच के मैन आफ दि मैच ट्राफी सतनाम सिंह को (53 रन, 2 विकेट) आयोजन समिति सचिव भुवनेश अग्निहोत्री और कोषाध्यक्ष समय राजपूत ने प्रदान की। मैच में अम्पायरिंग आसिफ रजा व सुनील शुक्ला ने की। स्कोरर मोहित प्रकाश रहे। मैच के दौरान क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, कोच अमिताभ पान, मिन्टू तिवारी, संयोजक जेपी सिंह मौजूद रहे।
