सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम का 18वां परिनिर्वाण दिवस पार्टी कार्यालय आवास विकास पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर ने संयुक्त रूप से कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम भारत के महान राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने ने दलितों पिछड़ों के हकों की लड़ाई जमीन पर उतर कर की। उनके योगदान को सदा याद रखा जाएगा। सर्वेश अम्बेडकर ने मान्यवर कांशीराम की कैडर शैली के माध्यम से भारतीय समाज व्यवस्था अथवा वर्ण व्यवस्था का पिछड़े एवं दलित समाज पर पड़े दुष्प्रभाव के संबंध विस्तार से आंकड़े पेश कर 15 प्रतिशत बनाम 85 प्रतिशत बहुजन/ पीडीए कांसेप्ट पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया, समीर यादव ने विचार व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष ने रामपाल सिंह यादव को समस्त फ्रंटल संगठनों का प्रभारी घोषित किया, साथ ही निर्देश किया कि समस्त फ्रंटल संगठन आने वाली 15 तारीख तक सभी कमेटियां दुरुस्त करें और समस्त संगठनों की एक-एक मासिक बैठक करना आवश्यक होगा। जिसका प्रभारी जिला स्तर पर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र यादव, सोमेंद्र यादव, चंद्रेश राजपूत, बंटी यादव, मुजीब उल हसन, शिव शंकर शर्मा, मुख्तार आलम, विमलेश शर्मा, गौरव यादव, विनीत परमार, बलराम यादव, तारीख खान, अरविंद यादव, इजहार खान, निजाम अंसारी, अमन चतुर्वेदी, अमन सूर्यवंशी, अनुराग यादव, नागेंद्र यादव, अरविंद पाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन इलियास मंसूरी ने किया। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर को नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय पर मनायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *