कायमगंज, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर डीजे बचाने से मना करने पर दबंगों ने कांवरिया को ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पीडि़त ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉँव ज्योना निवासी संजेश कश्यप उम्र 18 वर्षीय पुत्र जसरथ कश्यप ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मंगलवार को वह गाँव के मायादेवी मन्दिर पर डीजे बजाते हुए जल चढ़ाने जा रहा था। गॉव के भूरे, नेत्रपाल, पूरन, करिया ने उतरकर अपने घर के पास डीजे बजाने को कहा। जिस पर मंजेश ने मना कर दिया। इसी बात पर गुस्साए उक्त लोगों ने मंजेश के साथ मारपीट कर पैर में ईट मार दी। जिसने मंजेश के काफी चोटें आईं। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मंजेश का मेडिकल परीक्षण करवाया।
घर के बाहर डीजे बजाने से मना करने पर कांवरिया को मारी ईंट
