फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गोला गोकर्ण नाथ से कावड़ चढ़ा कर लौट रहे कावडि़य़ा की ट्रैक्टर ट्राली पर रखे जनरेटर और साउंड सिस्टम के तार से करंट लगने से मौत हो गई। साथी उपचार के लिए लोहिया पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगू नगला निवासी ३८ वर्षीय अनिल 16 अगस्त को अपने 40 साथियों के साथ कावड़ लेकर गोला गोकर्ण नाथ टैक्टर ट्राली से गया था। शनिवार को साथियों के साथ घर वापस आ रहा था। वह ट्रैक्टर ट्राली पर जनरेटर और साउंड सिस्टम के पास बैठा था। थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ के पास पहुंचने पर उसे जोरदार करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। जहां ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉ0 जय सिंह ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
करंट लगने से कांवडिय़ा की मौत
