करंट लगने से कांवडिय़ा की मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गोला गोकर्ण नाथ से कावड़ चढ़ा कर लौट रहे कावडिय़ा की ट्रैक्टर ट्राली पर रखे जनरेटर/साउंड सिस्टम के तार से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के नागू नगला निवासी अनिल गांव के 40 साथियों के साथ शुक्रवार को टैक्टर ट्राली से कावड़ लेकर गोला गोकर्ण नाथ गया था। वह अन्य साथियों के साथ शनिवार रात को वापस आ रहा था। अनिल डीजे साउंड के पास बैठा था। निबिया चौराहे पर चल रहे भंडारे को सभी ने खाया। जिसके बाद वह सभी फिर से निकल पड़े। कुछ दूर चलकर जब वह जमापुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पवन सहित अन्य साथियों ने एंबुलेंस से लोहिया में भर्ती कराया। जहां डॉ0 जय सिंह ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पत्नी अनुपम, भाभी आसना व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *