कपिल शर्मा कोलॉरेंस गैंग की धमकी, इस बार टारगेट कनाडा नहीं मुंबई होगा

समृद्धि न्यूज। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग ने धमकी दी है और कहा है कि इस बार टारगेट कनाडा नहीं मुंबई होगा। साथ ही कहा है कपिल के कैफै पर जो फायरिंग की गई थी, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है। इसको हमने कॉल की थी, लेकिन इसको घंटी सुनाई नहीं दी तो वहां कार्रवाई करनी पड़ी। अब घंटी नहीं सुनेगी तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।
जानकारी के मुताबिक, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर एक महीने के अंदर दूसरी बार फायरिंग हुई है। मीडिया रिपोट्र्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताता है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक हमले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा हैए जिसमें गोल्डी ढिल्लों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में लिखा हुआ हैए श्जय श्री राम। सत श्री अकालए सभी भाइयों को राम राम। सरे स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में आज हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने ली है। हमने उसे फोन कियाए लेकिन उसने फोन नहीं उठायाए इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। अगर वह अब भी जवाब नहीं देता हैए तो हम जल्द ही मुंबई में अगली कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि कपिल शर्मा ने बीते कुछ महीनों पहले ही कनाडा में अपना कैफे खोला था और इसका नाम कैप्स कैफे रखा था, लेकिन जुलाई में 10 तारीख को खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने यहां फायरिंग की थी। आरोपी हरजीत ने दावा किया है कि वो कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों से नाराज था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया था। कपिल की पत्नी गिन्नी ने बीते दिनों अपने कैफे खुलने की जानकारी शेयर की थी। उसके कुछ दिनों बाद ही यहां फायरिंग हुई थी। खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें गोल्डी ढिल्लों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है, जय श्री राम। सत श्री अकाल, सभी भाइयों को राम राम। सरे स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में आज हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने ली है। हमने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। अगर वह अब भी जवाब नहीं देता है, तो हम जल्द ही मुंबई में अगली कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *