सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में शनिवार को 26वां कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार कटियार एवं प्रदीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के भैया बहिनों ने राष्ट्रीय गीत, भाषण, के द्वारा अपने विचार प्रकट किए। आचार्य प्रदीप सिंह ने कहा कि इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1300 से अधिक घायल हुए थे। भारतीय सुरक्षाबलों की इस कार्यवाही को ऑपरेशन विजय के तहत अंजाम दिया गया था। भारत मां के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को याद करने के और भारत की जीत सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। कृष्ण कुमार कटियार ने भी अपने विचारों करते हुए बताया कि हमे सदैव देश के समर्पित भाव से किया गया। आभार रुद्र सारस्वत ने किया। इस अवसर पर वीरेश परमार, प्रदीप शर्मा, रामानंद पांडे, शिवमोहन मिश्र, शिवकुमार यादव, राहुल कुमार, आलोक, गोविन्द सिंह, संजीव कुमार सिंह, रजनीश कुमार, अनमोल शुक्ला, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, अरुण कुमार, आयुष भारद्वाज, बृजपाल सिंह, सोनम शुक्ला, सरला कश्यप, रश्मी परिहार, प्रियंका सिंह, आर्तिक शुक्ला, मंजरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *