सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में करणी सेना का हमला

अलीगढ़, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर रविवार को अलीगढ़ में हमला किया गया। जब वे अपने काफिले के साथ आगरा से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे, तभी करणी सेना से जुड़े लोगों ने गोभाना टोल प्लाजा के पास हमला कर दिया। इस दौरान काफिले में शामिल कई गाडिय़ों के शीशे पत्थर लगने से टूट गए, जबकि कुछ वाहन आपस में टकरा भी गए।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे रामजी लाल सुमन का काफिला गोभाना टोल प्लाजा से गुजर रहा था, तभी करणी सेना से जुड़े क्षत्रिय समाज के युवकों ने उन पर टायर और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

घटना का वीडियो वायरल

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे भीड़ गाडिय़ों पर हमला कर रही है और गाली-गलौज के साथ मारपीट के नारे लगाए जा रहे हैं। वीडियो में कई बार षर सुमन को, मार सुमन को जैसे उत्तेजक नारे सुनाई दे रहे हैं। करणी सेना ने पहले ही रामजी लाल सुमन को अलीगढ़ से गुजरने पर हमले की चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *