फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के कादरीगेट स्थित प्रतिष्ठान पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष ठाकुर मंथन सिंह ने मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना के साथ खिचड़ी भोज भण्डारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने भण्डारे में भाग लिया और राहगीरों को खिचड़ी भोज कराया गया। मंथन ठाकुर ने बताया कि कादरीगेट पांचाल घाट रोड पार्किंग स्थल पर खिचड़ी भोज सम्पन्न हुआ। सुबह से शाम तक चले खिचड़ी भोज में लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर उत्कर्ष ठाकुर, मंथन ठाकुर, प्रदीप सिंह राठौर, अनिल प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह उपकारी, सत्यभान सिंह, रजत सिंह, सोनू तिवारी, विमलेश मिश्रा, अनिल सिंह गहरवार, मनीष सिंह, सोनू परिहार, क्रांति पाठक, शैलेन्द्र सिंह राठौर, जितेन्द्र चौहान, विक्की ठाकुर, मनोज सिंह गौर, राहुल चौहान, राहुल परिहार, संदीप राठौर, शिवदेस सिंह, हिमांशु सोमवंशी, शिवम सिंह, शिवम राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
करणी सेना ने खिचड़ी भोज का किया आयोजन
