बाजारों में करवाचौथ की रौनक, महिलाओं ने शुरू की खरीदारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के मुख्य बाजारों में करवाचौथ की रौनक देखने को मिलने लगी है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हंै। करवाचौथ पर पूजन की सामग्री में मुख्य रूप से करवा, दीपक, छलनी और अन्य सामानों का प्रयोग किया जाता है।
नगर के यादव मार्केट, सेठ गली, फतेहगढ़ चूड़ी बाजार, पल्ला मटिया बाजार, स्टेट बैंक गली बाजार में भीड़ उमड़ रही हैं। करवा चौथ के पर्व पर विवाहितायें व्रत रखकर अपने पति की सुख समृद्धि, दीर्घायु की कामना करतीं हैं। हिन्दू धर्म में इस त्योहार की बहुत मान्यता है। दुकानदार विश्वनाथ कश्यप ने बताया कि वह प्राचीन पर्वों की रीति को आज के समय में भी नहीं भुलाते हैं, बल्कि उसी में कुछ परिवर्तन करके आकर्षण बना देते हैं। ऐसे में मिट्टी के इन कलशों के ऊपर रखे हुए दीपक के साथ इस कलश की बिक्री होती है। जिसे पूजा में बंद करके रख दिया जाता है। ऐसे में हर कोई इन नए प्रकार के कलशों, कैलेंडर, पुष्प, माला, सींक, गट्टा, चूरा, सिंदूर, कलश, अगरबत्ती, आरती, थाली, दीपक को खरीद रहे हैं। जिनके रेट 40 रुपए से लेकर 200 रुपए तक में सब कुछ मिल जाता है।

मिट्टी के करवा कर रहे हैं ट्रेंड

जब भी बात हो करवाचौथ की और मिट्टी के कलश की याद न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां! इन दिनों यहां पर मिट्टी के कलशों के ऊपर ऐसी कारीगरी की गई है जो देखते ही हर कोई इनको खरीदने को आतुर हो जाता है। यही कारण है कि इन दिनों मिट्टी से तैयार करवां काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इनके ऊपर मूंगा और सितारों के द्वारा सजावट की गई है। जो इनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *