
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछड़े और दलितों की आवाज को बुलंद करने वाले मान्यवर काशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने कहा की काशीराम पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए हमेशा लड़ते रहे। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा दलित समाज को बराबरी का हक और सम्मान दिलाने में काशीराम का बहुत बड़ा योगदान है और आज समाजवादी पार्टी वही कार्य पिछड़े और दलित समाज को बढ़ाने के लिए कर रही है। कायमगंज के पूर्व सपा प्रत्याशी एवं कार्यक्रम प्रभारी सर्वेश अंबेडकर ने कहा संख्या के हिसाब से हक और हिस्सा पिछड़े और दलित समाज का सबसे ज्यादा है, परंतु भाजपा सरकार ने उनका हक मारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा मान्यवर काशीराम ने पूरे जीवन शोषित समाज को जगाने और आगे बढ़ाने का कार्य किया। वह स्मृतियों में हमेशा याद किए जायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, विधानसभा अध्यक्ष सदर चंद्रेश राजपूत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा बंटी यादव, सभासद विजय अनुरागी, अजीत यादव, अरविंद कश्यप, अशोक अंबेडकर, अमन बाथम, निजाम अंसारी, राजपाल यादव, तस्लीम ख़ान, अवनीश चतुर्वेदी, हरिओम यादव आदि लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया की आज सदर विधानसभा के जोन, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों की बैठक भी हुई। जिसमें जिला प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने पिछड़ रहे बूथों पर जल्द से जल्द कमेटियां गठित करने एवम उन्हें सक्रिय रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
