मणिपुर हिंसा को रोकने के लिए कठेरिया समाज ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कठेरिया समाज कल्याण समिति राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग की है कि मणिपुर में हो रही अमानवीय बर्बरता को रोकने के लिए संवैधानिक कदम उठाये जायें। ज्ञापन में मांग की है कि मणिपुर भारत सरकार का अभिन्न राज्य है। कुछ दिनों से अमानवीय हिंसक घटनायें हो रही है। राज्य सरकार, हिंसक घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। मणिपुर में आदिवासी समाज के लोग ज्यादा हैं। सरकार की गलत नीतियों एवं उदासीनता के चलते बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं महिलाओं को निर्वस्त्र तस्वीरो ंने भारत के हर वर्ग को झकझोर कर रख दिया है। मणिपुर की हिंसा में लगभग 150 से ज्यादा लोग मौत के घाट उतार दिये गये हैं। 500 से ज्यादा लोग गम्भीर रुप से घायल हुए है। सरकार नियंत्रण करने में विफल है।
महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता भयावह है। सर्वोच्च पदों पर आसीन लोग सख्त कदम उठायें। मणिपुर की हिंसा महिलाओं के साथ हुई है उसको संज्ञान में लें। संगठन मांग करता है कि हालात को सामान्य कर जनजीवन सामान्य किया जाये। जिम्मेदार सरकार व राजनेताओं एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। इस मौके पर रमेशचंद्र कठेरिया, कुलदीप कठेरिया, हवलदार सिंह, लालाराम, महेंद्र सिंह कठेरिया, राम निवास कठेरिया, अजय कठेरिया, अवधेश कठेरिया, विनोद कुमार, प्रशांत कठेरिया, दिलीप कठेरिया, मधुरी प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *