कठेरिया समाज ने डॉ मोहित धनुवंशी को युवा जिला अध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।   कठेरिया समाज कल्याण समिति की बैठक बिर्राबाग स्थित एक स्कूल में सम्पन्न हुई।  अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। संचालन जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया ने किया। बैठक में सितंबर माह में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। कठेरिया समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर हौसला बढ़ाया जाएगा। बैठक में सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित करने के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाए, जिससे शिक्षा का स्तर बढ़ सके। जिले में सभी जगह ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ाना है सभी को अपने अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करना होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने डॉ. मोहित धनुवंशी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। डॉ मोहित धनुवंशी ने कहा कि संगठन ने उनके ऊपर जिस विश्वाश से जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरा करने के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे। संगठन के दिशा निर्देश पर काम कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान जिला कमेटी में डालचंद कठेरिया को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा धर्मेंद्र कठेरिया एडवोकेट को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।  बैठक में अवधेश चंद्र प्रधाध्यापक, प्रधान अमित, रजत,इंद्रजीत, आलोक कुमार, गौतम, मोनू, रौनक, सुरजीत, रामनिवास, तुलसीराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *