कायमगंज, समृद्धि न्यूज। लोगों में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गये। हालांकि इस घटना में करीब दस कांवडिय़े घायल हो गये। जिनमें बच्चे व महिलायें भी शामिल हैं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सरकार के आदेशों के बावजूद भी आवारा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। वह आज भी खुलेआम सडक़ पर घूमकर लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। कई लोग तो इनका शिकार होकर अपनी जान गवां बैठे हैं। ऐसा ही एक मामला कायमगंज के पृथ्वी दरवाजा के पास देखने को मिला। जब दो सांड आपस में भिड़ गये। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। जिससे राहगीरों में अफरातफरी मच गयी। सांड से बचने के लिए लोग तो हट गये, लेकिन एक कांवडिय़ों का जत्था इन सांडों का शिकार हो गया। जो कांवड़ लेकर सरवा कुंडा जा रहे थे। सांडों ने कई कांवडिय़ों को कुचल दिया। जिसमें कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी अंजली उम्र 23 वर्षीय पुत्री विनोद कुमार, नीरजा देवी उम्र 58 वर्ष पत्नी सत्यपाल निवासी पृथ्वी दरवाजा, सीता उम्र 40 वर्षीय पत्नी रामनिवास निवासी कूँचा मोहल्ला, प्रान्शी उम्र 16 वर्षीय पुत्री अनिल कुमार निवासी पृथ्वी दरवाजा, धनदेवी उम्र 55 वर्षीय पत्नी रामनाथ निवासी ज्योनी ज्योना, अंश उम्र 10 वर्षीय पुत्र वेदराम निवासी कूँचा मोहल्ला, रिया उम्र 19 वर्षीय पुत्री सर्वेश, सीमा उम्र 28 वर्षीय पत्नी प्रेमपाल निवासीगण पृथ्वी दरवाजा, गीता उम्र 50 वर्षीय पत्नी राम निवासी कूँचा आदि लोग घायल हो गये। बताते हैं कि सभी लोग नगर के गंगा दरवाजा, शिवाला भवन, गायत्री धाम से कांवर लेकर नगर के मैन चौराहा श्यामागेट, बजरिया, काजम खाँ, पुलगालिब, चिलाँका, भूसा मन्डी चौराहा होती हुई पृथ्वी दरवाजा पहुँचे। वहाँ पर आवारा सांडों का शिकार हो गये। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि इस घटना में करीब आधा दर्जन कांवडिय़े घायल हुए हैं। जिनका उपचार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र में चल रहा है।
आवारा सांडों का शिकार हुआ कावडिय़ों का जत्था, दस घायल
