फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक विधानसभा कायमगंज के सेक्टर कम्पिल में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल प्रभारी विजय भास्कर, जिलाध्यक्ष आरडी बौद्ध, विधान सभा प्रभारी प्रेम सिंह, रामोतार गौतम, अहिवरन सिंह लोधी, उपेन्द्र सिंह लोधी विधान सभा अध्यक्ष, गौरव सिद्धार्थ, अजीत पाल ने एक स्वर में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने का आवाह्न किया और काशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को जागरुक कर पार्टी से जोडऩे का प्रयास करेगें। इस मौके पर कायमगंज विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही मायावती के बयान को सही मानते हुए पदाधिकारियों ने उनकी बात जनता तक पहुंचायी। जिसमें बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के द्वारा केन्द्र व यूपी सरकार द्वारा मस्जिद, मदरसा, वक्फ आदि मामलों में जबरदस्ती की दखलन्दाजी तथा मन्दिर व मठ जैसे धार्मिक मामलों में अति-दिलचस्पी लेना संविधान व उसकी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त के विपरीत अर्थात ऐसी संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति क्या जरूरी सरकार राष्ट्रधर्म निभाए। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार जल्दबाजी न करें। कांगे्रस, भाजपा साम्प्रदायिक उन्माद की आड़ में राजनीति कर रही है।
पार्टी की गाइडलाइन को लेकर कायमगंज बसपा विधानसभा अध्यक्ष सक्रिय
