फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज आवास विकास लोहियापुरम में मेजर एस.डी.सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल से आयी हुई डाक्टरों की टीम द्वारा 10वां आयुर्वेेद दिवस जिसकी थीम लोगों और गृह के लिए आयर्वेद थी, पर आयुर्वेद को समाज के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मेडिकल कालेज से आये हुए सीनियर डाक्टर अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ0 अरीब हुसैन, डॉ0 आनन्द बाजपेयी, डॉ0 रेशमा, डॉ0 कविता नेगी, डॉ0 कविता शर्मा एवं डॉ0 दबेजान ने छात्राओं को बारी-बारी से अपनी जीवन शैली से संबंधित खान-पान, ब्रह्म मूर्हत में उठना, फास्ट फूड का प्रयोग न करना आदि विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या एवं प्रशासनिक अधिकारी और समस्त स्टाफ ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज से आये हुए डाक्टरों के साथ मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र बैच 2022 की शुमैरा फातिमा, प्रणव, आशा एवं 2023 बैच के राज पाण्डे, कुमकुम ने भी आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को संबोधित किया।
10वें आयुर्वेद दिवस पर केडी बालिका की छात्राओं को किया गया जागरुक
