फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका महाविद्यालय लोहिया पुरम आवास विकास में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा की दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं को एकल भाषण, सडक़ सुरक्षा संबंधित रील बनाना, सडक़ सुरक्षा के तहत नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका आदि चार प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। साथ ही अपने-अपने विचार प्रकट किये। संस्कृति राठौर, अश्लेषा, आराध्या, कविता, जागृति, चांदनी, रिचा, प्रिंसी, अंशिका अवस्थी, सिमरन श्रीवास्तव, गौरी, चांदनी आदि छात्राओं ने भाषण के माध्यम से विचार रखे। संचालन डा0 दीप्ति सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली छात्राओं का निधारण, निर्णायक राजीव कुमार, डा0 रेजीन सहर ने किया। छात्राओं के वाचन, कौशल, विचार, तर्क, समय सीमा को आधार बनाया गया। प्रथम स्थान पर जागृति, द्वितीय स्थान पर संस्कृति, तृतीय स्थान पर रिचा सिंह रही। प्राचार्या डा0 रुबी यादव एवं अन्य शिक्षिकाओं ने विचार रखे। साथ ही छात्राओं ने सडक़ सुरक्षा के तहत जागरुकता रैली निकाली।
सडक़ सुरक्षा के तहत केडी बालिका डिग्री कालेज की छात्राओं को किया जागरुक
