
31 दिसम्बर को केदार शाह होंगे सेवानिवृत्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेष सहायक केदार शाह 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे है। उनका लम्बा सफर बैंक के अनुभवों के साथ बीता। वह पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के साथ-साथ यूपी बैंक इम्पालाइज फर्रुखाबाद शाखा के जिला मंत्री व सेवा पर्मो धर्मा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष के रुप में जिम्मेदारी संभाल रहे है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि बैंक कर्मचारियों के हित में लगभग 100 से ज्यादा आंदोलन किये है। 50 से ज्यादा रैली एवं सम्मेलनों में भाग लिया। जिला एवं प्रदेश स्तर पर कई सम्मेलन कराये। बैंक की समस्याओं का निराकरण करने के लिए तत्पर रहता हूं। बैंक के संघर्षों में प्रथम मांग पुरानी पेंशन बहाली, साथ ही बैंकों में नई भर्ती शुरु की जाये, आउटसोर्सिंग बंद की जाये और एनपीएस का विरोध जारी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की जमा पूंजी का सीधा लाभ पूंजीपति उठा रहे है। सरकार से मांग है कि इसका लाभ सीधे कर्मचारियों को दिया जाये, आदि मांगे उनके संघर्ष के दौरान शामिल रही। 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर मिलने का मौका तराशा है। जिसके तहत ठंडी सडक़ स्थित एक गेस्ट हाउस में विदाई समारोह रखा गया है।
