बुखार से पीडि़त चल रही केजीबीवी की छात्रा की मौत

परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हाईवे किया जाम
सीओ व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से की वार्ता
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। बुखार से पीडि़त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत हो गयी। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व तहसीलदार ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम गाँधी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। जिसमें थाना अमृतपुर के ग्राम रतनपुर पमारान निवासी 9 वर्षीय आयशा पुत्री उमेश कुशवाह कक्षा 6 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार बीते लगभग पांच दिनों से उसे बुखार आ रहा था। आयशा के परिजनों के अनुसार कई दिनों से उसे बुखार आने के बाद भी इसकी सूचना उसके परिजनों को नहीं दी गयी। साथ ही इलाज भी सही से नहीं कराया गया। लिहाजा बुधवार को उसकी अचानक मौत हो गयी। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को इटावा-बरेली हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, तहसीदार कर्मवीर मौके पर आ गये। कई थानों का फोर्स भी मौके पर आ गया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को हटाकर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजनों शव को पुन: स्कूल में रखा दिया। परिजनों से अभी अधिकारियों की वार्ता चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *