ऑपरेशन त्रिनेत्र के सहारे किया गया खुलासा,कोतवाली नगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। तकरीबन तीन दिन पहले कोतवाली नगर के साहबगंज इलाके में दुस्साहसिक तरीके से भैंस चोरी किए जाने की घटना को अंजाम दिया गया। कहने को तो यह कोई गंभीर वारदात नहीं थी लेकिन आर्थिक तंगी के बीच जिंदगी गुजार रहे पीड़ित यानी भैंस के मलिक की करीब एक लाख रुपए की क्षति से बयां हुए दर्द को देखकर आखिरकार खाकी का दिल पसीज गया।नतीजतन नवागत चौकी प्रभारी आदर्श विक्रम के नेतृत्व में घटना को चुनौती मानकर खुलासे में जुटी टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र का सहारा लिया और महज तीन दिन यानी बहत्तर घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को दोपहिया और चार पहिया वाहन के साथ धर दबोचा।इस खुलासे पर पुलिस टीम को कोई इनाम भले ही न मिला हो लेकिन एक पीड़ित के चेहरे से खो चुकी खुशी दोबारा वापस लाने वाली खाकी को दुआएं बारंबार मिल रही हैं।
यह थी दुस्साहसिक वारदात
बीती 11 जनवरी की देर रात कोतवाली नगर अंतर्गत साहबगंज चौकी क्षेत्र के पठान टोलिया इलाके में एक व्यक्ति की भैंस चोरी किए जाने की वारदात को अंजाम दिया गया।इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया इस बात को साफ कर रहा था कि घटना को अंजाम देने वाले चोर कितने मनबढ़ है।इस मामले की जानकारी मिलते ही जांच करने पहुंचे नवागत चौकी प्रभारी आदर्श विक्रम पीड़ित की आर्थिक दशा,पारिवारिक माहौल और रूंधे स्वर में कही गई बातों से इतनी आशाए हो गए कि उन्होंने घटना से जुड़े हर उसे पहलू को टटोला शुरू कर दिया जिससे कि कोई सुराग लग सके। उनका निष्कर्ष यह रहा कि घटना के खुलासे के लिए शायद ऑपरेशन त्रिनेत्र बेहद मुफीद रहेगा।
दुस्साहसिक वारदात का ऐसे हुआ खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व और साहबगंज चौकी प्रभारी आदर्श विक्रम की अगुवाई में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिन्हित करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर बुधवार को जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे स्टेडियम जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर भैंस चोरी की घटना में संलिप्त रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की भैंस बरामद की गयी।घटना में प्रयुक्त किए गए एक पिकअप वाहन व एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है।बरामद भैंस की कीमत लगभग एक लाख रूपया है।
ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
1-मुन्ना चौहान निवासी फतेहगंज दालमण्डी,थाना कोतवाली नगर, अयोध्या। 2-मासूम उर्फ रजा निवासी हैबतपुर,थाना कोतवाली अयोध्या,जनपद अयोध्या।
3-लोकेन्द्र सिंह निवासी लालबाग कुम्हारन टोला,थाना कोतवाली नगर,अयोध्या।
गिरफ्तार अभियुक्तों से हुई बरामदगी
1-एक भैंस कीमत लगभग करीब एक लाख रुपए।
2-घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन।
3-घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल पल्सर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ.नि. आदर्श विक्रम सिंह,चौकी प्रभारी साहबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
2-उ.नि. पंकज सिंह,थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
3-हे.कां. कृष्ण कुमार,थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
4-का. संजय कुमार यादव, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
5-का. अजीत मौर्या, थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास। अभि. मुन्ना चौहान का आपराधिक इतिहास–
1-मु0अ0सं0 542/2024 धारा 317(2),317(4),318(4),336(3),338,340(2) थाना को0 अयोध्या, जनपद अयोध्या
2-मु0अ0सं0 633/2019 धारा 147,323,506 थाना को0 नगर ,अयोध्या
3-मु0अ0सं0 23/2021 धारा 323,354(ख),452,504,506 थाना को0 नगर ,अयोध्या
4-मु0अ0सं0 211/2022 धारा 323,504,506 थाना को0 नगर ,अयोध्या
5-मु0अ0सं0 224/2024 धारा 323,504,506 थाना को0 नगर ,अयोध्या
6-मु0अ0सं0 428/2024 धारा 303(2),317(2) थाना को0 नगर ,अयोध्या
7-मु0अ0सं0 551/2024 धारा 303(2),317(2) थाना को0 नगर ,अयोध्या
8-मु0अ0सं0 265/2025 धारा 115(2) थाना को0 नगर ,अयोध्या
9-मु0अ0सं0 15/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
अभि. मासूम उर्फ रजा आपराधिक इतिहास –
1-मु0अ0सं0- 476/2009 धारा 392,392,411 भादवि थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या
2-मु0अ0सं0 15/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
अभि. लोकेन्द्र सिंह आपराधिक इतिहास–
1-मु0अ0सं0 15/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना को0 नगर जनपद अयोध्या।
