खाकी ने पेश किया ईमानदारी की मिशाल

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि मंदिर दर्शन के दौरान गुजरात से आए श्रद्धालु के भीड़ में गिर गए रुपए को वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने खोजकर मिलते ही वापस करके इमानदारी की मिसाल पेश की है।पुलिसकर्मियों की इस मेहनत और इमानदारी से खुश होकर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र श्री कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों के इमानदारी की मुक्त कंठ से सराहना की है।जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह की ड्यूटी श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में चल रही है। गुजरात राज्य के सूरत निवासी उमाकांत आचार्य राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे।श्री रामलला मंदिर दर्शन के दौरान उनके जेब में रखा उनतालीस हजार पांच सौ रुपए भीड़ में कहीं गिर गया।इसकी जानकारी आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह को हुई तो इन दोनों पुलिसकर्मियों ने अथक परिश्रम करके खोए हुए रुपए को ढूंढ निकाला और खोई हुई अमानत वापस पाकर दर्शनार्थी उमाकांत को वापस कर दिया।इन दोनों पुलिसकर्मियों की इस मेहनत और इमानदारी से प्रभावित होकर उन्होंने इन दोनों पुलिसकर्मियों के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी दिल से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *