
भक्तों ने जयकारों के साथ बढ़-चढक़र यात्रा में लिया भागफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट फतेहगढ़ जेएनवी रोड गमा देवी मंदिर पर खाटू श्याम बाबा जन्मोत्सव पर धूमधाम से गमा देवी से भोलेपुर, आवास विकास, बढ़पुर, लालगेट, घुमना होते हुए कोठा पार्चा स्थित खाटू श्याम मंदिर तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। सभी भक्तगण हाथों में निशान लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर कोतवाली के पास से शोभायात्रा शुरु होकर कचहरी, पुलिस लाइन चौराहे होते हुए भोलेपुर से फर्रुखाबाद कोटा पर्चा लोहाई रोड श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड पर समापन हुआ। जानकारी देते हुए संयोजक संतोष गुप्ता ने बताया कि श्याम प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में निशान यात्रा में शामिल हुए। खाटू श्याम सेना ट्रस्ट द्वारा शोभायात्रा के साथ भण्डारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर विवेक गुप्ता, सागर कश्यप, विकास गुप्ता, दीपक कश्यप, राहुल राठौर, टीना, रवीना, गौरव, शिवा, रजत, ऋषभ, नितिन, सुबोध, सनी, नीरज, सोनू, ऋषि अरोरा, अभय, अभिषेक माथुर, शिवम मिश्रा, सौरभ राजपूत आदि लोग बड़ी संख्या में निशान यात्रा में मौजूद रहे।
