खेलो इण्डिया हाकी सेंटर बालिका ने 1-0 से जीत दर्ज की,

हरदोई, समृद्धि न्यूज। सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुए हाकी आयोजन में जिले के सभी सीनियर हाकी खिलाड़ी एक मंच पर एकत्रित हुए।
सर्व प्रथम वरिष्ठ सीनियर हाकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश बाजपेयी तथा अरविन्द्र सिंह बहलोत ने अपने खेल दिनों के अनुभव साझा किए। खिलाड़ियों से कहा कि हाकी खेल में मेहनत और जूनून दोनों ही चाहिये होते हैं आप लोग यू ही अपनी मेहनत को जारी रखें तथा प्रदेश व देश स्तर पर सफलता प्राप्त करे साथ ही सभी हाकी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का अस्वासन दिया।
प्रथम मैच खेलो इण्डिया हाकी सेंटर बालिका तथा स्टेडियम बालिका हाकी टीम के मध्य हुये दोस्ताना हाकी मैच में खेलो इण्डिया हाकी सेंटर बालिका ने 1-0 से जीत दर्ज की। इसके उपरान्त हुये बालक वर्ग का हाकी मैच खेलो इण्डिया हाकी सेंटर बालक वर्ग व बाबू श्रीश चन्द्र हाकी एकेडमी के मध्य हुये दोस्ताना मैच में बाबू श्रीश चन्द्र हाकी एकेडमी ने 1-0 जीत दर्ज की। जिला क्रीडाधिकारी मंजू शर्मा ने कहा कि आज भारतीय हाकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी हाकी खिलाड़ियों को एकजुट होकर तथा अपनी मेहनत व लगन से जिले का नाम हाकी के विश्व पटल पर रोशन करने का प्रयत्न करें। कार्यक्रम के दौरान पूर्व हाकी खिलाड़ी अब्दुल गफ्फूर, प्रधीस चौहान, हरिओम मिश्रा, राजीव प्रजापति, सुनील पाल, नीरज सत्यार्थी, प्रशान्त मिश्रा, श्यामवीर गावर, हाकी प्रशिक्षक अनुज सिंह फुटबाल प्रशिक्षक महताब अहमद, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आशीष पाल तथा बाबू श्रीशचन्द्र हाकी एकेडमी मैनेजर अजय प्रताप सिंह तेगू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *