
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेलों भारत ताईक्वांडों प्रतियोगिता का आयोजन आफीसर क्लब में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 62 छात्रायें व 38 छात्र शामिल है। प्रतियोगिता 23 जनवरी तक चलेगी। जिसमें बास्केट वाल, खो-खो, बैडमिंटन आदि प्रतियोगितायें शामिल है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आज परिवेश बदल रहा है। बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। ताइक्वांडों सीखकर छात्रायें आत्मनिर्भर बने। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विद्यार्थी परिषद के हरिओम जायसवाल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। रेफरी की भूमिका मुस्कान राजपूत, सिमरन व अर्जुन सिंह, श्रद्धा व सनी दिवाकर, आदित्य राठौर ने निभाई। इस मौके पर ताइक्वांडों सचिव अजय प्रताप सिंह के अलावा अभाविप पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
