अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच कार्यालय के उद्घाटन के साथ हुआ खिचड़ी भोज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्री रामनगरिया पांचालघाट पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के कैंप कार्यालय का उद्घाटन एवं खिचड़ी भोज समारोह का आयोजन हुआ।
दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंतश्री ईश्वरदास ब्रह्मचारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद ने मेला श्रीराम नगरिया में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। आयोजक जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राजपूत एवं समस्त हिंदू रक्षा मंच की टीम रही। संरक्षक महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने कहा कि हम सब बहुत भाग्यशाली हैं जो कि पतित पावनी मा गंगा जी की गोद में रहते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि सनातन धर्म में जितने भी देवी देवता हुए हैं हमारे भारत भूमि पर जन्में हैं। जिसकी वजह से आज हमारा सनातन धर्म की ध्वजा विश्व के कोने कोने में लहराती रही है। साथ ही खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतुल अग्निहोत्री को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव बबिता पाठक, विद्याराम पांडेय, हेमलता मिश्रा, आलोक भारती, रेखा सिंह, अभिषेक मिश्रा, श्रद्धा दुबे, स्नेहलता अग्निहोत्री, डॉ0 रूबी चतुर्वेदी, वंदना पाल, शीतल सक्सेना, बिटाना चौहान, हिमांशु गुप्ता, महेश बाबू अग्निहोत्री, नन्हें पंडित, सुधीर अवस्थी, रमला राठौर, ज्ञानेंद्र सिंह, वैभव सोमवंशी, संजीव बाथम, अनुराग कनोजिया, सत्यम मिश्रा, ऋचा अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, विपिन चौहान, अथर्व पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *