दीपावली मनाने का शुभ मूर्हत 12 नवंबर को ही- योगीराज दुबे


फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार मनाया जाता है। 12 और 13 दोनों ही दिन अमावस्या तिथि रहेगी, लेकिन दीपावली रात्रि का त्योहार है तो दीपावली 12 तारीख को ही मनाया जाना उचित रहेगा। इस वर्ष दीपावली पर कई शुभ योग बने है जो की समस्त जातकों को धन, पद, प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली पर बना गज केसरी योग बहुत ही दुर्लभ योग है जो की कई वर्षो के बाद बन रहा है। दीपावली पर गणेश लक्ष्मी पूजन समस्त कष्टों का निवारण होता है। पूजन काल के लिए प्रदोष काल का समय श्रेष्ठ रहता है दीपावली पर कमल गट्टे की माला से महालक्ष्मी मंत्र का जाप बहुत ही श्रेष्ठ रहता है तथा गणेश लक्ष्मी पूजन से घर में सुख शांति वर्ष भर बनी रहती है ।
गणेश लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 12 मिनट से रात्रि 8 बजकर 12 मिनट तक, प्रदोष काल शाम को 6 बजकर 01 मिनट से रात्रि 8 बजकर 34 मिनट तक, अमृत काल मुहूर्त 5 बजकर 40 मिनट रात्रि 7 बजकर 20 मिनट तक, निशित काल मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक, सायंकाल शुभ मुहूर्त चौघडिय़ा मुहूर्त 5 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *