युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

सीओ ने पहुंचकर की जांच पड़ताल, एक नामदर्ज सहित दो पर मुकदमा दर्ज
आरोपी के परिजनों ने बीस वर्ष पूर्व भी की थी मृतक के दूसरे भाई की हत्या

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन घर से बाजार कहकर गये युवक का दूसरे दिन खेत की नाली पर पड़ा मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामदर्ज सहित दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम बेनी नगला निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार पाल पुत्र रामसेवक का शव उस समय खेत की नाली पर पड़ा मिला जब उसके पिता चारा काटने के लिए गये। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दिल्ली में नौकरी करता था। डेढ़ माह पूर्व ही अपने घर आया था। शुक्रवार को मृतक के बड़े भाई मौजपाल व ओमपाल, मां गंगा देवी, पिता रामसेवक के साथ 4 वर्षीय पुत्री काव्या अलीगंज एटा के रिश्तेदारी में थे। मृतक के पिता ७० वर्षीय रामसनेही पाल पुत्र हरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उनका पुत्र विपिन फर्रुखाबाद बाजार जाने की कहकर घर से लगभग 11 बजे निकल गया था। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसके फोन पर कॉल की गई तो फोन नहीं उठा। शनिवार सुबह मृतक के पिता रामसनेही खेतों की तरफ चारा काटने गये तो उन्होंने विपिन का शव खेत की नाली पर पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की। मृतक के पिता ने गांव के रमेश व उसके एक साथी पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने यह भी दर्शाया कि २० वर्ष पूर्व मेरे दूसरे पुत्र शिशुपाल की हत्या रमेश के परिवारियों ने कर दी थी। इस घटना से मृतक की मां गंगादेवी, पत्नी रुबी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के शरीर पर काफी चोंटों के निशान थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमेश पुत्र शिकंदर व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *