
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आनन्द मार्ग प्रचार संघ के तत्वाधान में रविवार को आनन्द मार्ग जागृति स्टेट बैंक गली फतेहगढ़ में धर्मचक्र का आयोजन हुआ। ऋग्वेद मंत्रोच्चारण संगच्छध्वं संवदध्वं का पाठ करते हुए साधना पूजा-पाठ किया। धर्मचक्र में दिल्ली से आये आचार्य प्राणेश्वरानन्द अवधुत ने साधना और कीर्तण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कीर्तण में रंग भेद, जाति भेद, ऊच-नीच का कोई भेदभाव नहीं होता है। कीर्तण मनुष्य के त्रिविद दुख व क्लेश को दूर करता है। सचिव आचार्य महाप्रेमानन्द अवधुत ने धर्मचक्र कब क्यो और कैसे करना चाहिए विस्तार रुप से चर्चा की। पांचाल घाट, फतेहगढ़ में पहुंचकर कुष्ट रोगियों को भोजन वितरित किया। इस दौरान पुष्पेन्द्र विक्रम सिंह परमार, आनन्द सिंह भदौरिया, यशपाल सिंह चौहान, देवेन्द्र यादव, अमन वर्मा, धर्मेन्द्र यादव चारु राघव, स्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।
