समस्याओं से संबंधित जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा ग्राम हरिहरपुर के सामने धरमपुर मढ़ी के पास अनिश्चितकालीन विशाल किसान महापंचायत का शुभारंभ हवन पूजन करने के बाद किया गया। इस मौके पर दर्जनों वाहनों, मोट साइकिल व अन्य वाहनों से किसान एवं पदाधिकारी महापंचायत में शामिल हुए। प्रथम दिवस होने की वजह से आंदोलन थोड़ा विलंब से शुरू हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया।

जिसमें कहा गया कि पांचाल घाट गंगापार पुल के उत्तरी तरफ शमशान घाट पर टीन शेड डलवाया जाये, ताकि शव के अंतिम संस्कार करने वाले परिजनों व अन्य लोगों को वर्षा, धूप के बचाव हेतु स्थान मिल सके, शमशान घाट पर प्याऊ लगवाया जाये, जिले की हर तहसील व ब्लाक स्तर पर किसानों के खेत की मिट्टी मृदा परीक्षण कराया जाये, सातनपुर मंडी में लाखों की संख्या में आलू किसान तथा अन्य किसान व व्यापारियों का आवागमन होता है। रोड अधूरा पड़े होने के कारण जाम की स्थिति व दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। अत: मंडी रोड का निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाये, ट्रक इत्यादि को मंडी रोड के किनारे खड़ा कराया जाये, ताकि आवागमन बाधित न हो सहित कई मांगें शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सोमवंशी, प्रदेश महासचिव संजय सोमवंशी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू दीक्षित, जिला महासचिव डॉक्टर शिशुपाल सिंह, जिला सचिव वरजोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह सोमवंशी, जिला सचिव बबलू यादव, मनोज राठौर, मुन्ना राठौर, जिला उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रचार मंत्री, डॉक्टर अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आदित्य राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह फौजी सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता, किसान बंधु भारी संख्या में इस महापंचायत में सम्मिलित हुए।
