बदनाम लस्सी एवं स्वीट्स हाउस पर किसान यूनियन का हंगामा

  • “जिंदा कीड़ा निकला मिठाई के सील पैक डिब्बे में”
  • “व्यापार मंडल और किसान संगठन के नेता की हुई तीखी नोंकझोंक”

पीलीभीत। त्योहारों पर मिठाई में अनियमिताओं को लेकर कार्यवाही खाद्य सुरक्षा विभाग अहम रहती है। दुकानदार भारी मुनाफा कमाने को लेकर क्या से क्या कर दें यह कोई नहीं जान पाएगा। आसाम चौराहे पर चर्चित बदनाम लस्सी एवं स्वीट्स हाउस पर नौगमा पकड़िया निवासी दशरथ सिंह ने मिठाई में कीड़े जिंदा निकलने आरोप लगाया। उक्त दुकानदार झगड़ा करने लगा और बोला मै व्यापार मंडल का नेता हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। दशरथ सिंह स्वयं किसान संगठन का नेता है उसने अपने अन्य साथी भारतीय किसान यूनियन टिकैत नेताओं को सूचना दी मौके पर सभी नेताओं ने हंगामा कर नारे बाजी शुरू कर दी। यशपाल सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया दुकानदार ने तानाशाही कर व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ऐसे ही काम करने की पुनरावृत्ति की। सुनगढ़ी एसएचओ पवन पांडे ने पहुंचकर भीड़ की स्थिति को संभाला। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने अपनी सैंपलिंग की कार्यवाही की जिसमें एक बंगाली मिठाई छेना, एक बर्फी और पनीर नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। दुकान स्वामी तरह तरह राजनैतिक गैर राजनैतिक तरीके अपनाने लगा लेकिन किसान संगठन के आगे चल न पाई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने कहा सभी खाद्य दुकानदारों को निर्देशित किया जा चुका है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियमों के तहत काम करे यदि अनियमिताएं पाई गई तो नियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के बाद जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया साथ ही कहा कि यदि बदनाम मिष्ठान भंडार के मालिक के ऊपर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो भारतीय किसान यूनियन इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा (जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष सोनू शाह जिला सचिव गुरजीत सिंह दशरथ सिंह जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह अलाउद्दीन इजहार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *