शौच करने गयी किशोर से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। शौच करने गई किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। जबकि उसके साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शनिवार देर शाम लगभग साढ़े छ: बजे घर से शौच करने के लिए सडक़ किनारे जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव सवितापुर निवासी दो युवक सरवन व नितिन लोधी ने किशोरी को रोक लिया। दोनों युवक किशोरी को सडक़ किनारे बनी टूटी बिल्डिंग में ले गए। जहां सरवन ने किशोरी के हाथ व सिर पकडक़र उसको जमीन पर गिरा दिया। जबकि साथी नितिन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। काफी समय तक किशोरी के घर न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। स्वजनों को किशोरी बेहोशी हालत में टूटी बिल्डिंग में मिली। स्वजन किशोरी को घर ले गए। होश आने पर किशोरी ने स्वजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। रविवार दोपहर पीडि़त पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपित पुलिस हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *