पड़ोसी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत

शाहगंज, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव में सोमवार की सुबह बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर पड़ोस का किशोर गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

उक्त गांव निवासी अंशू यादव (15) पुत्र सुधारक घर से खेलने के लिए निकला था। अपने मकान से लगभग सौ मीटर दूर पड़ोसी के मकान से गुजरने के दौरान कच्ची दीवार भरभराकर धाराशायी हो गई। किशोर दीवार के मलबे में दब गया। ग्रामीण व परिजनों ने किसी तरह मलबा से निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *