बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठीं उंगलियां……..एक घंटे तक एंबूलेंस न मिलने पर चली गयी किशोर की जान

 तम्बाकू की गोदाम में काम करते समय बिगड़ी थी हालत
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तम्बाकू की गोदाम में काम करने के दौरान किशोर की हालत बिगड़ गयी। मां ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबूलेंस न मिलने पर किशोर की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलाँका वार्ड नम्बर 4 निवासी अनिकेत जाटव उम्र 15 वर्षीय पुत्र स्व0 विनोद कुमार जो की तम्बाकू की गोदाम में पुडिय़ा भरने गया था। पुडिय़ा भरते समय अचानक उसकी हालत बिगडऩे लगी। जिससे वह अपने घर जाकर लेट गया। दोपहर को उसकी माँ आरती अपने दो बच्चों अरून उम्र 19 वर्ष व हिमान्शू उम्र 8 वर्ष को गोदाम से वापस घर लेकर लौटी, तो उसने बड़े बेटे अनिकेत को घर पर लेटा देख मोहल्लेवासियों की मदद से चार पहिया ठेली द्वारा अनिकेत को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आयी। जहॉ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मॉ ने बच्चे को लोहिया अस्पताल ले जाने के लिए 108 नम्बर पर कई बार कॉल की, लेकिन 1 घन्टे तक एम्बुलेन्स न मिलने पर अनिकेत की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक अनिकेत की माँ आरती ने बताया की 8 वर्ष पूर्व उसके पति विनोद कुमार की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। मासूम तीनों बच्चों को पालने के लिए हमने गोदाम मे पुडिय़ा भरकर अपने तीनों बच्चों की परवरिश की, लेकिन आज अनिकेत हमे छोडक़र अपने पिता के पास चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *