कालाबाजारी के आरोप में कोटा निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार के खिलाफ दर्ज कराकर कोटे को दूसरे अनुसूचित वस्तु विक्रेता के यहां संबद्ध कर दिया गया।
शनिवार को जिलापूर्ति अधिकारी ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के निलम्बित उचित दर विकेता बदन सिंह ग्राम मदनपुर, नगर पंचायत खिमसेपुर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद की उचित दर दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें निलम्बित उचित दर विक्रेता बदन सिंह द्वारा अवशेष खाद्यान्न सम्बद्ध उचित दर विक्रेता इन्द्रपाल सिंह ग्राम पंचायत कटिन्ना मानिकपुर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद को हस्तगत न करने एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुदानित खाद्यान्न 53.677 कुन्तल गेंहू, 53.883 कुन्तल चावल, 01.080 कुन्तल बाजरा एवं माह मार्च 2025 की अवशेष 47 किलोग्राम चीनी की नफा नाजायज कमाये जाने के उद्देश्य से कालाबाजारी/डायवर्जन कर लिये जाने व अन्य अनियमितताओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश दिनाँक 15.05.2025 के क्रम में आज दिनॉक 17.05.2025 को निलम्बित उचित दर विक्रेता बदन सिंह ग्राम मदनपुरए नगर पंचायत खिमसेपुर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना मोहम्मदाबाद में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *