नई ई-पॉस मशीन से राशन वितरण में कोटेदारों का आयीं दिक्कतें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्यान्न वितरण में प्रयोग की जाने वाली ई-पॉस मशीन के इस बार बदल जाने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही कोटेदारों को भी मशीन ठीक प्रकार न चलने से कई दिनों तक उपभोक्ताओं को धीरे-धीरे राशन बांटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार इस खाद्यान्न वितरण में प्रयोग की जाने वाली ई-पॉस मशीन का स्वरुप बदल गया है। पहले कोटेदारों को छोटी मशीन मिलती थी, लेकिन इस बार टेबलेट की तरह बड़ी मशीन मिल गयी है, लेकिन यह मशीन काफी रुक-रुककर चली। जिससे एक दिन में करीब १०-१२ लोगों को ही राशन वितरित किया जा सका। पूछने पर बढ़पुर के कोटेदार राजू ने बताया कि इस बार नई मशीन आने से दिक्कत हुई है। जिससे उन्हें राशन बांटने में कई दिनों का समय लगा। जिसका कारण मशीन का ठीक प्रकार से न चलना रहा। उन्होंने कहा कि शायद इस बार व्यवस्था ठीक आ जाये। साथ ही यह मशीन टाकिंग मशीन है। जो कितने यूनिट राशन वितरित किया गया है बताती है। राशन वितरण के बाद हर उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भी आता है कि आपको राशन मिल गया है या नहीं। अगर कोई शिकायत है तो टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *