विद्यालय से संबंधित छात्रायें किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज लोहियापुरम् आवास विकास फर्रुखाबाद का सेंटर किसी भी दूसरे विद्यालय व अन्य जनपद में नहीं गया है। विद्यालय से संबंधित छात्रायें किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। विद्यालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र ने विद्यालय का सेंटर जनपद कन्नौज छिबरामऊ के एक विद्यालय में जाने का समाचार गलत प्रकाशित किया गया है। इस संदर्भ में कृष्ण देवी बालिका डिग्री कालेज की प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा विद्यालय सिर्फ छात्राओं के लिए है। ऐसे में कोई छात्र कैसे प्रवेश ले सकता है। विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार छात्राओं के सेन्टर स्वकेन्द्र निर्धारित किये गये है फिर भी यह जानते हुए कि यह कॉलेज बालिकओं की शिक्षा से सम्बन्धित हैं। विद्यालय व शिक्षा संबंधित किसी भी अधिकारी से बिना जानकारी किये इस तरह की अफवाह फैलाना गलत है, इस तरह के समाचार से विद्यालय के साथ-साथ छात्राओं को मानसिक कष्ट पहुंचा है। विद्यालय की ओर से यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे विद्यालय का सेंटर किसी अन्य विद्यालय में नहीं गया है। विद्यालय से संबंधित सभी परीक्षार्थी तिथि और परीक्षा के समय का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्र कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज आवास विकास पर उपस्थित हों।
कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज लोहिया पुरम आवास विकास का नहीं गया है कहीं भी सेंटर
